रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि । धनबाद जिले के बरवाडा थाना क्षेत्र में घटित घटना को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, रामगढ़ ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच की मांग की है।

जांच की मांग इस संबंध में मोर्चा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए करने की मांग उठाई गई। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष देवानंद महतो ने कहा कि किसी भी घटना की जांच पूर्वाग्रह से मुक्त होकर की जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन को घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों की गहनता से जांच करनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

निष्पक्षता की आवश्यकता उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं ...