Ramgarh News: बरलंगा में पूजा पंडाल जाने वाले रास्ते में चला सफाई अभियान
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा में शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा पूजा उत्सव को ध्यान में रखते हुए पूजा पंडाल जाने वाले मुख्य मार्गों पर शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मुखिया कांति देवी के सहयोग से व समिति की ओर से चलाया गया। इस दौरान बरलंगा रजक टोला से अंडरग्राउंड रेलवे ओवरब्रिज तक जेसीबी से झुरझाड व रास्ते की गंदगी की साफ-सफाई की गई। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए धार्मिक पर्व के अवसर पर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विकास नगर नवदुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया पति त्रिलोचन प्रजापति, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सच्चिदा प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.