रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज कल बिजली के आंख मिचौनी से बिजली उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। शनिवार को सोलिया बिजली सबस्टेशन में एक ब्रेकर के खराब होने और पलानी गांव में एक बिजली सप्लाई का केबुल जलने के कारण घंटों बिजली कटी रही। इस कारण सोलिया बिजली सबस्टेशन में एमआरटी की टीम ब्रेकर को बनाते रहे और दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटी रही।

बिजली आपूर्ति में बाधा तीन दिन पूर्व पतरातू प्रखंड के तीन पंचायत में ब्रेकर में आए खराबी के कारण दो दिन से बिजली आपूर्ति गुल थी। यह भी मालूम हो कि कभी मौसम के मार से पूरे इलाका में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। तो कभी विभागीय अदूरदर्शिता और कमी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली विभाग के अधिकारी, अभियंता और कर्मी बेपरवाह रहते ...