रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद प्रशासन की पहल से रामगढ़ शहर को एक नया और आकर्षक स्वरूप मिलेगा। 24 अक्टूबर (शनिवार) को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नवनिर्मित स्मारकों, प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण व सुभाष चौक नवीनीकरण का उद्घाटन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर सुभाष चौक नवीनीकरण कार्य समेत पूरे शहर में युद्ध स्तर पर तैयारी की गई।कार्यक्रम को निर्बाध और भव्य रूप देने की तैयारी है। इसे लेकर छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह खुद सुबह से देर शाम तक तैयारी टीम के साथ कार्य में जुड़े रहे। छावनी परिषद के सभी विभाग पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शनिवार सुबह 10:00 बजे से सिलसिलेवार कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल...