रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा का बाजार लगातार विस्तार के साथ नई सुविधाओं से जुड़ रहा है। इसी क्रम में भुरकुंडा बाजार में विजय क्लोथ स्टोर के समीप गुरुवार को साड़ी बाजार नामक नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पुष्पा अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि कोयलांचल भुरकुंडा का बाजार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। बाजार के विस्तार के साथ यहां लोगों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न जरूरतों की सामग्री उपलब्ध होने लगी है। नए प्रतिष्ठानों के आने से बाजार में रौनक बढ़ने के साथ क्षेत्र के लोगों को भी सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं प्रोपराइटर संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते ह...