Ramgarh News: बढ़े बिजली बिल के खिलाफ सब स्टेशन में ग्रामीणों का प्रदर्शन
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बढ़े हुए बिजली बिल से नाराज भदानीनगर महुआ टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को झारखंड बिजली वितरण निगम के भुरकुंडा स्थित सब स्टेशन में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर सब स्टेशन के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल का विरोध जताया। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अनाप-शनाप बिजली बिल आ रहा है। कई उपभोक्ता 200 यूनिट से कम बिजली खर्च करते हैं, इसके बावजूद उनका बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। इससे दिहाड़ी मजदूरों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने विभाग को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। इसमें खराब स्मार्ट मीटर बदलने और बढ़े हुए बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.