Ramgarh News: बड़कीपोना पंचायत सचिवालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
रामगढ़, नवम्बर 16 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। बड़कीपोना पंचायत सचिवालय में रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया अरविन्द कुमार सिंह एवं अमृतलाल मुंडा उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। इस अवसर पर मुखिया अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की आन, बान और शान हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को एकजुट करने का काम किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: धरती आबा के आदर्शों पर चलकर बनाएं समृद्ध झारखंड: विधायक रोशनलाल चौधरी उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.