रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: रामगढ़,नगर प्रतिनिधि कैंटोनमेंट बोर्ड, रामगढ़ सीईओ विवेक सिंह ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरानकैंट बोर्ड विद्यालय, नईसराय और सटाफ क्वार्टर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई, शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा- में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किए। उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक प्रगति के बाबत जानकारी ली।सीईओ ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदा...