रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के चौथे दिन गुरुवार को चितरपुर प्रखंड के चार विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें केबी हाई स्कूल लारी, राजकीयकृत बुनियादी स्कूल मुरूबंदा, आरबी हाई स्कूल चितरपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा शामिल हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन और प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुए। चीफ एलएडीसी सुजीत कुमार सिंह और असिस्टेंट एलएडीसी मोहन महतो ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, यौन शोषण से बचाव, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Begusa...