Ramgarh News: बकाया मजदूरी भुगतान को भाकपा-माले ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम
रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। भाकपा-माले पतरातू प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुधवार को घुटूवा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में 21-22 नवंबर को सरिया में आयरला-झामस और 28-30 नवंबर को नागपुर में आइसा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बुजुर्ग जमीरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूरों की डेढ़ साल से बकाया मजदूरी का मुद्दा उठाया गया। भाकपा-माले ने शक्ति इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सात दिनों में भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया। भुगतान नहीं होने पर कंपनी कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। बैठक में देवकीनंदन बेदिया, नरेश बड़ाईक, अमल कुमार, पवन कु यादव, भरत बेदिया और तृतीयाल बेदिया उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.