Ramgarh News: बंद सिनेमा हॉल जनता टॉकीज में चोरी
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा के एकमात्र सिनेमा हॉल जनता टॉकीज में एक माह के भीतर शनिवार को चोरी की दूसरी वारदात हुई है। शनिवार रात तकरीबन 12 बजे दो चोर वेंटिलेटर तोड़ कर बंद सिनेमा हॉल के अंदर दाखिल हुए थे। जानकारी के अनुसार चोरों ने मशीन रूम का ताला तोड़ कर कीमती उपकरण चुरा ले गए हैं। वहीं कुआं में लगे मोटर को भी चुराने का प्रयास किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर तत्काल भुरकुंडा पुलिस सिनेमा हॉल पहुंची और छानबीन में जुट गई। टूटे हुए वेंटिलेटर के नीचे एक चाकू भी बरामद हुआ। इससे पहले सिनेमा हॉल से एसी का कंप्रेशर और इस्टेप्लाइजर चोरी हुआ था। पुलिस ने टूटे हुए वेंटिलेटर के नीचे से एक चाकू भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.