Ramgarh News: फोरलेन में खड़ी वैगन आर से भिड़ी बाइक, तीन घायल
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित बनगड़ा गांव के समीप हादसे में तीन बाइक सवार घायत हो गए। घटना सोमवार दोपहर तकरीबन सवा दो बजे की है। सेंट्रल सौंदा निवासी प्रकाश मुखर्जी रामगढ़ से अपनी पत्नी का इलाज करवा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनगड़ा पुल के समीप सब्जी खरीदने के इरादे से उन्होंने अपनी वैगर आर (जेएच24बी-920) फोरलेन के किनारे खड़ी की थी। तभी रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (जेएच24एल-8794) वैगन आर से जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक चला रहे भदानीनगर महुआटोला निवासी युवक जमीर अंसारी को गंभीर चोट लगी। वहीं उसके साथ बाइक में मौजूद महुआ टोला निवासी इस्तियाक अंसारी और साहिल अंसारी भी घायल हो गए। भदानीनगर पुलिस ने तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.