रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू क्षेत्र में जीएम के पद पर फूल झा की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनके अगले जीएम बनने की चर्चा से कोयलांचल में प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होने के साथ ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। वे 31 अक्टूबर को वर्तमान जीएम राजीव कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति के बाद 37 वें जीएम के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

कुजू क्षेत्र में नए जीएम की तैनाती कुजू कोयलांचल कोयला उत्पादन, डिस्पैच व विभिन्न परियोजनाओं के संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां चार चार कोलियरियों के बंद रहने से क्षेत्र गरिमा खोती जा रही है। 

नए जीएम के सामने चुनौतियां ऐसे में नए जीएम की तैनाती को लेकर कर्मचारियों व स्थानी...