रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। हेसला गांव में ग्रामीणों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुटबॉल टूर्नामेंट, बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झारखंड इस्पात कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश बेदिया थे। कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय और सीएसआर असिस्टेंट विजय कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता और सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता और प्रतिभागियों को कंपनी की ओर से ...