Ramgarh News: प्लस-टू स्कूल के लिए शिक्षा सचिव से मिले विधायक रोशनलाल
रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने पतरातू प्रखंड के छह विद्यालयों को प्लस-टू विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रोजेक्ट भवन, रांची में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने ही इलाके में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। विधायक ने ज्ञापन में भुरकुंडा हाई स्कूल, पीएम श्री स्कूल पाली, एसएन हाई स्कूल बरकाकाना, यूएचएस बलकुदरा, यूएमएस डाड़ीडीह और यूएमएस बिचा को प्लस-टू विद्यालय के रूप में अपग्रेड करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के आसपास 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में कोई प्लस-टू विद्यालय नहीं है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.