रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के प्रेमनगर कालोनी में प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने को लेकर कालोनी वासियों के बीच मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर पुरानी कमेटी ने पूजा का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में पूरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में मंगल सिंह, परेज परियोजना के मैनेजर एचके सिंह, सह संरक्षक जिप सदस्य भोला तुरी और सुधीर कुमार को बनाया गया। वहीं अध्यक्ष सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के पीओ संजय सिंह, सचिव गोविंद रवानी, उपाध्यक्ष तापिन परियोजना के पीओ मनोज कुमार, वाशरी पीओ अनुप कुमार सिंह, आरआरडब्लु पीओ सौरभ कुमार, झारखंड पीओ मनोज कुमार सिंह, सह सचिव संजय कुमार चौबे, हीरा यादव, कोषाध्यक्ष भानु अवतार और ...