Ramgarh News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में अपेक्षाकृत कम मरीजों के आने की बात भी सामने आई। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक, एएनएम सहित अन्य संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: प्रधानमंत्री आवास योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.