रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर के वार्ड नं. 05 स्थित प्राचीन काली मंदिर, बंगाली टोला में मां काली पूजा की तैयारी पूरी हैं। बंगाली टोला में​ 8 नवंबर को रात्रि 9:00 बजे से मुख्य पूजा आरंभ होगी। सैकड़ों वर्षों से यहां मां काली की पूजा बंगाली टोला के गोस्वामी परिवार की ओर से पारंपरिक विधि-विधान से की जाती है। मंदिर के पुजारी भ्रमर कुमार गोस्वामी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, यज्ञ एवं हवन संपन्न कराएंगे। परंपरा के अनुसार अनुष्ठान के दौरान ईख (कतारी) और भथुआ (कोहड़ा) की सात्विक बलि दी जाएगी। इसके उपरांत देर रात्री में छागबलि होती है। ढोलबाजें के साथ श्रद्धालुओं की खासी भीड़ होती है। अगली सुबह श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया जाता है। ​बंगाली टोला में तीन ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं-बड़ी काली मां, मंझली काली मां...