Ramgarh News: प्रसव से पहले महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर की रहने वाली 24 वर्षीय सिमरन फरहीन की मंगलवार की सुबह कांकेबार स्थित गुरुकृपा नर्सिंग होम में प्रसव से पहले तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात करीब 11 बजे सिमरन को प्रसव के लिए गुरुकृपा नर्सिंग होम लाया गया था। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.