रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नारनौलीया अग्रवाल संघ, रामगढ़ की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, की सुबह प्रभात फेरी के साथ हुआ। गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन से सुबह पांच बजे निकली प्रभात फेरी लोहार टोला, सुभाष चौक और नेहरू रोड होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंची। युवा समिति के संयोजन में आयोजित प्रभात फेरी में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद सुबह आठ बजे संघ के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल और अन्य गणमान्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। महोत्सव के दौरान समाज के लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: अग्रसेन जयंती आज, प्रतियोगिताओं में दिखेंगी प्रतिभा इनमें महिलाओं के लिए सुबह 11 बजे से हमारी भाभी सुपर स्टार प्रतियोगिता हुई...