Ramgarh News: प्रबंधन समिति के चुनाव का प्रियातु और पोटमदगा के ग्रामीणों ने किया विरोध
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय पोटमदगा में मंगलवार को प्रबंधन समिति का गठन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। लेकिन प्रियातु और पोटमदगा के ग्रामीणों ने विरोध कर गठन नहीं होने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मध्य विद्यालय पोटमदगा में छात्र छात्राओं की संख्या लगभग 250 से भी अधिक है। इसके बावजूद सिरु पंचयात के उर्दू प्राथमिक विद्यालय प्रियातु को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पिछले एक साल से पोटमदगा में संचालित किया जा रहा। जिसके कारण दोनों विद्यालय के बच्चों को पाठन पठन करने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति पोटमदगा ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुलमी को लिखित आवेदन दिया है, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.