Ramgarh News: प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूर गोपी करमाली की मौत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर मजदूर को अस्पताल भेजने के बजाय मोटरसाइकिल से घर पहुंचा दिया गया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। बाद में रिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। आरोप यह भी लगाया गया कि प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को 80 हजार रुपये देकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। घटना के बाद हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और हिंदू रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.