Ramgarh News: प्रबंधन ने इमली गाछ के पास सड़क पर गढ्ढे को ढलाई कर भरवाया
रामगढ़, नवम्बर 29 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी-गिद्दी सी सड़क में गिद्दी बस्ती इमली गाछ के पास बने गड्ढे के पास प्रबंधन ने रविवार को ढलाई कर भरवा दिया है। सड़क पर बने गढ्ढे का ढलाई कार्य में लगे ठेकेदार के साइट इंचार्ज ने बताया सड़क में बने अन्य गढ्ढो को भी ढलाई कर भरने का कार्य किया जाएगा। बता दें सड़क पर गढ्ढा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति और गढ्ढो की समस्या की ओर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इमली गाछ के पास स्थित गढ्ढे को ढलाई कर भरवाने का काम कराया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, गिद्दी-गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.