Ramgarh News: प्रदीप कुमार धर सह-संगठन मंत्री मनोनीत, दी बधाई
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स समन्वय समिति, झारखंड प्रदेश समिति का सह-संगठन मंत्री प्रदीप कुमार धर को मनोनीत किया गया है। यह निर्णय 23 अक्टूबर को धनबाद के हीरापुर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, विश्वकर्मा भवन में आयोजित प्रदेश समिति की पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। प्रदीप कुमार धर के मनोनयन पर एसडीपी कर्ण, आदित्य साहू, सुदीप सरकार, कार्तिक कुमार पॉल, अनिल कुमार करमाली सहित बरकाकाना क्षेत्र के भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.