रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़,  प्रतिनिधि  हिन्दुस्तान अखबार की ओर से संचालित ओलंपियाड इस साल भी आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जोर-शोर से जिले भर के स्कूलों में ओलंपियाड का फॉर्म भरने का काम चल रहा है। एक तरफ छात्र ओलंपियाड परीक्षा को लेकर उत्साहित हैं। तो दूसरी तरफ स्कूलों व कॉलेजों के शिक्षक भी हिन्दुस्तान ओलंपियाड को बच्चों के बौद्धिक क्षमता को बढाने वाली प्रतियोगी परीक्षा बता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि आज का समय कंपटीशन का है ऐसे में बच्चों को स्कूल के समय से ही प्रतियोगिता वाले परीक्षा में बैठना चाहिए। जिसके लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड बेहतर विकल्प दे रहा है। इसके बूते अभिभावक और शिक्षक अपने छात्रों की प्रतिभा को आंकने के बाद नई दिशा दे सकते हैं। ओलंपियाड के ही बाबत रामगढ़ शहर के रामगढ़ इंटर महिला कॉलेज, बिजुलिया के स...