Ramgarh News: प्रताप नगर के नामकरण विवाद ने पकड़ा तूल, विरोध के बीच सड़क निर्माण कार्य बंद
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिले के वार्ड संख्या-2 स्थित नई सराय के प्रताप नगर का नाम बदलकर सर सैय्यद कॉलोनी किए जाने के कथित प्रयास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर मंगलवार, को स्थानीय नागरिकों और हिन्दू संगठनों ने सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचे ठेकेदार को काम रोकने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खनिज विकास मद से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ठेकेदार जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि क्षेत्र के मूल नाम प्रताप नगर को लेकर स्थिति स्पष्ट किए बिना निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ना चाहिए। सूचना मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी और हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.