रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को मांडू प्रखंड पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह होते ही सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों से लेकर पंचायत भवनों और राजनीतिक कार्यालयों तक तिरंगा शान से लहराया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। मांडू प्रखंड मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं मांडू थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। हेसागढ़ा स्थित झामुमो कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित कर तिरंगा फहराय...