रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के टूटीझरना प्राचीन शिव मंदिर परिसर के दुकानदारों व ग्रामीणों संग सोमवार को डाक विभाग के अधिकारियों ने बैठक किया। इस दौरान रामगढ़ प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मो जसीम खान व मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय मौजूद रहे। डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाने व 24 सितम्बर को डाक जीवन बीमा /ग्रामीण डाक जीवन बीमा महामेला के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इससे पहले पोस्टल अधिकारियों ने बिहार के हाजीपुर रेपूरा लालगंज निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सह वास्तुविद राजेश कुमार राजीव के साथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। मौके पर पोस्टमास्टर मो जसीम खान ने दुकानदारो से कहा कि अपनी छोटी -छोटी बचत कर एक अच्छी रकम डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार राजू ने कहा...