Ramgarh News: पोर्टल पर आई 1491 शिकायतों में 858 मामलों का हुआ निष्पादन
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमईईटीए पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में एमईईटीए पोर्टल पर कुल 1491 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 858 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। उपायुक्त ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डेवलपमेंट टास्क फोर्स की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.