रामगढ़, अगस्त 9 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि । हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास चार दिनों से खड़ा टेलर शनिवार को पुलिस की कार्रवाई का केंद्र बन गया। पुलिस को सूचना मिली कि टेलर में शराब लदी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेलर की जांच की। डाला खोलते ही अंदर शराब के कार्टन देखकर पुलिस ने तलाशी शुरू की। जांच में रॉयल स्टैग की 103 कार्टन में कुल 1236 बोतल शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 927 लीटर बताई गई है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: कार से 387लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब 2:30 बजे रामगढ़ एसपी को सूचना मिली थी कि मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा में हाईवे किनारे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास जेएच02बीयू-6500 नंबर का टेलर खड़ा है। इसमें शराब लदे होने की...