Ramgarh News: पेंशन अदालत में 40 मामलों की सुनवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित इस अदालत में विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पेंशन अदालत का संचालन पेंशन अदालत में कुल 40 मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा अनावश्यक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.