रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिला पेंशनर कल्याण समाज के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में समाज की कार्यकारिणी के सदस्य जिला पेंशन अदालत में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज स्वयं उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए स्वतः संज्ञान लेकर पुनः पेंशन अदालत शुरू कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पेंशन अदालत में समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पेंशनर कार्यालय में पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था कराने, कार्यालय के फर्श पर टाइल्स लगाने और भवन का रंग-रोगन कराने की मांग रखी।इसके अलावा उन्होंने कहा कि वार्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति होती है, जिसके कारण कार्यक्रम अन्य स्थानों पर आयोजित करना पड़ता है। इसे देखते हुए पेंशनर भवन के सामने ...