रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पंचायत भवन मंगलवार को भुवनेश्वर मोदी के अध्यक्षता में पेंशनर्स कल्याण समाज की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही कई निर्णय लिए गए। इसमें सेवा निवृत शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को सदस्य बनाना।उनकी समस्याओं का समाधान करना। पेंशनरों के घर पर बेटे बहु अगर प्रताड़ित करते हैं तो समस्या का समाधान करना। प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध कर प्रखंड परिसर में एक कमरे का आवंटित कराना। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हर पेंशनर को पांच पौधे का रोपण करना। राष्ट्रीय सामाजिक/ विद्यार्थी पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए विद्यालयों में संपर्क करना। साथ हीं साथ विद्यालयों में पौधे का रोपण करना।सेवानिवृत शिक्षकों का प्रोणति नहीं दी गई है और वे सेवा मुक्त हो गए हैं। बताया गया कि इसके ल...