Ramgarh News: पेंशनरों को छावनी परिषद अस्पताल में इलाज, जांच और दवाओं पर मिलेगी विशेष छूट
रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में छावनी परिषद सार्वजनिक अस्पताल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ पांडे से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ पंकज बनर्जी भी मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और रियायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ सिद्धार्थ पांडे ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। हृदय, किडनी सहित अन्य गंभीर रोगों की जांच और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी मरीजों को उपलब्ध हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशनभोगियों और उनकी आश्रित पत्नी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.