रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा बुधवार, को रामगढ़ के जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट के सभागार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शाम 4 बजे रांची स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से रामगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5 बजे उनका रामगढ़ जिमखाना क्लब पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वे सड़क मार्ग से रामगढ़ से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और रात करीब 8 बजे रांची स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के रामगढ़ आगमन को लेकर जिला प्रशासन, रामगढ़ के वरीय पदाधिकारिय...