रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पंडालों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था करने तथा आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम शुल्क पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। पंडालों में फायर एक्सटिंग्विशर, पेयजल और पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य वॉलेंटियर की...