Ramgarh News: पूजा करने जा रही 76 वर्षीय महिला से ठगी, सोने के जेवर लेकर फरार
रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पूजा करने जा रही 76 वर्षीय महिला को पुलिसकर्मी बताकर दो अज्ञात युवकों ने सोने के जेवर ठग लिए। घटना 13 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे काली मंदिर और शिव मंदिर के पास रांची मेन रोड पर हुई। महिला शारदा मिश्रा के अनुसार दोनों युवकों ने पुलिसकर्मी होने की बात कहकर रात में लूट की घटना का हवाला दिया और जेवर पहनकर नहीं जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने महिला से सोने के दो बाले और अंगूठी उतरवा ली। जेवर को कागज में लपेटकर देने के बाद महिला घर पहुंचीं तो उसमें केवल एक नकली बाला मिला। यह भी पढ़ें- Hapur News: सावधान: भूखे के बहाने मांगी रोटी, बेहोश कर लूट ले गए 20 लाख के आभूषण इसके बाद उन्होंने बेटी और दामाद के साथ रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.