रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी भुरकुंडा दामोदर पुल के गढ्ढो को भरने का काम अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन शनिवार और रविवार को करेगा। इस दौरान बारिश के कारण पुल में जमे मिट्टी आदि की सफाई करके गढ्ढो को भरने का कार्य किया जाएगा। बता दें गिद्दी भुरकुंडा दामोदर पुल काफी जर्जर हो गया है जिसमें कई गढ्ढे निकल आए हैं। जिसमें बरसात का पानी भरने से आवागमन में परेशानी होती हैं। जिसे ठीक करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन गढ्ढ़ो की भरने का काम करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...