Ramgarh News: पुलिस सभा में कर्मियों की समस्याएं सुनीं
रामगढ़, सितम्बर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर शनिवार को कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी समेत पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, आरक्षी और चतुर्थवर्गीय कर्मी शामिल हुए।सभा में पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित शाखाओं और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.