रामगढ़, अक्टूबर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र रामगढ़ में शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अकरम रजा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान देश की सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त किया गया। प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच शहीद हुए पुलिसकर्मियों में झारख...