रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: रामगढ़ एक प्रतिनिधि। पुलिस लाइन रामगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व सार्जेंट मेजर मंटू यादव ने किया। जवानों की अनुशासित कदमताल और शानदार परेड ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान शहीदों की याद दिलाता है। उनके त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहर-गांव उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस अमर सेनानियों को नमन करन...