Ramgarh News: पुलिस पर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जवाहरनगर निवासी सुनील कुमार और विशाल रजवार ने रामगढ़ एसपी से शिकायत की है। सोमवार को सौंपे गए आवेदन में दोनों ने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर जवाहरनगर में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान अश्लील गीत और फूहड़ नृत्य का विरोध करने पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आवेदन की प्रतिलिपि डीसी को भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.