रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी कांड से जुड़े मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय ने जारी इश्तेहार की तामिला पुलिस ने की। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त के घर के सहित सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा कर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक फरार अभियुक्त दीपक बेदिया, पिता जगरनाथ बेदिया ग्राम कडरू थाना पतरातु बरकाकाना जिला रामगढ़ लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। न्यायालय के निर्देश पर बरकाकाना थाना पुलिस ने उसके घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। इसके अलावा गांव के मुख्य चौक-चौराहे पर भी इश्तेहार चस्पा कर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: फरार आरोपी के घर टोंगरा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय...