रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 214/026 के प्राथमिकी अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के दिगवार निवासी संदीप कुमार, पिता महेश महतो के खिलाफ 28 सितंबर 2026 को मांडू थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अधिकारियों ने बताया कि कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...