रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 247/2009 दिनांक 05 /11/2009 के वारंटी धर्मेंद्र मल्लिक को पुलिस ने सयाल प्रिंस रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 30 वर्षीय धमेंद्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 414/ 34 के तहत मामला दर्ज है। इधर धर्मेंद्र के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए भुरकुंडा पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला: 22 साल से फरार चल रहा लाल वारंटी मरांग हाइबुरु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...