Ramgarh News: पुलिस अधीक्षक ने नव प्रोन्नत आयुधिक अवर निरीक्षकों को बैच पहनाकर दी बधाई
रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने नव प्रोन्नत आयुधिक अवर निरीक्षक विनोद कुमार निराला एवं कौलेश्वर राम को बैच पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उम्मीद है कि दोनों अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा और जनसेवा की भावना को और मजबूत करेंगे। समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नव प्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.