रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। घुटूवा निवासी समाजसेवी पंचदेव करमाली (पंचम) के आवास पर शनिवार को उनकी माता स्व पुरनी देवी की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके पति धुनु करमाली ने स्कूली छात्र-छात्राओं और गरीब व असहाय लोगों के बीच कॉपी, कलम और खीर का वितरण किया। मौके पर बरकाकाना ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा, समाजसेवी रामविलास मुंडा, जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, नेपाल विश्वकर्मा, सोमदेव करमाली, पलक करमाली, सचिन करमाली, श्याम कुमार विश्वकर्मा, नरेश रविदास, अर्जुन लाल बेदिया, मदन रविदास, चिंता करमाली, संतोष बेदिया, बिनोद कुमार और दिलीप बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...