Ramgarh News: पीवीयूएनएल के सीआईएसएफ परिसर में सिखाए गए अग्निशमन के गुर
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल के सीआईएसएफ के अग्नि शमन शाखा की ओर से शनिवार को इकाई परिसर में संरक्षिका के बैनर तले दिवाली को ध्यान में रखते हुए अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके दौरान अग्नि दुर्घटना के विभिन्न संभावित कारणों को गिनाते हुए उप कमांडेंट/अग्नि एसके सददी ने उनके निवारण के भिन्न - भिन्न उपाय बताए। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के महिलाकर्मी, गृहणी, बच्चे और बल सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की ओर से विभिन्न प्रकार के अग्निशामकों को चला कर आग को बुझाया गया। आयोजन में मुख्य रुप से सहायक कमांडेंट गोरधन जाट, निरीक्षक अनिल कुमार, यू आनंद ,स्वाति कुमारी, प्रधान आरक्षक सोना कुमार, प्रयाग शुक्ला, दीपक, आरक्षक सतिंदर और के स्वामी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.