Ramgarh News: पीवीयूएनएल की चलंत मेडिकल टीम ने किया लोगों का निःशुल्क ईलाज
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की मेडिकल टीम सोमवार को रेलवे स्टीम कॉलोनी पतरातू पहुंची। यहां पर दुर्गा मंडप के प्रांगण में मेडिकल चलंत की टीम की ओर से लोगों का नि:शुल्क जांच और ईलाज किया गया। जिसमें मेडिकल टीम के की कॉलोनी क्षेत्र के महिला पुरुषों का बीपी , ब्लड प्रेशर, सुगर का जांच किया। साथ ही मलेरिया, टाइफाइड जांच रक्त पट्ट में खून एकत्रित किया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया। मौके पर टीम के प्रमुख डॉक्टर शिवा, एएनएम खुशबू कुमारी, फार्मासिस्ट गौतम कुमार महतो, तरुण कुमार तुरी, भाजपा के गोविंद तिवारी, अजय प्रसाद, विजय कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.