रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: पतरातू,निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस जनता नगर के दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार एक मंदिर का प्रारूप दिखेगा। इस पूजा पंडाल को शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति जनता नगर की ओर से अलग थीम पर इस पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार यहां पर 40 फीट ऊंचा और लगभग 50 फीट चौड़ा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर 1979 से मां दुर्गे की पूजा हो रही है। जिसकी भव्यता तत्कालीन समिति के पदाधिकारी मदन मोहन सिंह ने दी थी। इस बार यहां पर 10 फीट ऊंची मां दुर्गे की प्रतिमा बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूल के आकार का बन रहा पूजा पंडाल इसके अलावा भगवान गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और कार्तिक का मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही महिषासुर वध भी आकर्षण का के...